Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

Bihar Board 12th Result 2023 Girls topper : बिहार बोर्ड परीक्षा का 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें परिणाम

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (बीएसईबी) ने आज, 21 मार्च को आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित किए हैं। दोपहर 2.30 बजे इंटर के नतीजे घोषित किए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री के अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस बार तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। बिहार में 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं।बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार कुल 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं। कला से – 82.74, वाणिज्य से – 93.95, साइंस से – 83.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं । साइंस में आयुषी नंदन बनी टॉपर , आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश बने टॉपर। विद्यार्थी अपना परिणाम यहां करें चेक biharboardonline.bihar.gov.in

Leave a Comment