पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रचार करने के लिए पुत्री भाजपा सांसद संघमित्रा का बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रचार करने के लिए पुत्री भाजपा सांसद संघमित्रा का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक ही परिवार के कई प्रत्याशी अलग-अलग दलों से खड़े हुए हैं। ऐसे में इनके सामने दिक्कत यह है कि वह अपनों के लिए चुनाव प्रचार करें या पार्टी के नियम में बंधे रहे। ऐसे ही यूपी चुनाव में एक पिता और पुत्री भी अलग-अलग राजनीतिक दलों में है। इसी महीने भाजपा छोड़कर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी में है। स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा मौर्य यूपी के बदायूं से भाजपा की सांसद हैं। अपने पिता के लिए प्रचार करने पर संघमित्रा मौर्य ने बताई अपनी मन की बात। भाजपा सांसद संघमित्रा ने विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि पार्टी ऊंची सोच रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी बेटी और पिता को आमने सामने ताल ठोकने के लिए नहीं कहेगी और कहेगी तो मैं बैकफुट पर आ जाऊंगी पिता जी के सामने ताल नही ठोकूंगी।

Related posts

यूपी में तीसरे चरण के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट

admin

योगी सरकार ने यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

योगी सरकार ने यूपी में दसवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद किए

admin

Leave a Comment