October 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में की कटौती, पेट्रोल-डीजल के दाम हुए सस्ते, इतने रुपए हुए कम

आखिरकार आज मोदी सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल के दामों पर बड़ी राहत दी है। पिछले काफी समय से ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। ‌ शनिवार शाम होते-होते केंद्र सरकार ने राहत की खबर सुना दी। ‌मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये की कटौती की जाएगी और डीजल पर 7 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया जाएगा। यानी अब पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो जाएगा। बता दें कि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा।

Leave a Comment