बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में की कटौती, पेट्रोल-डीजल के दाम हुए सस्ते, इतने रुपए हुए कम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में की कटौती, पेट्रोल-डीजल के दाम हुए सस्ते, इतने रुपए हुए कम

आखिरकार आज मोदी सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल के दामों पर बड़ी राहत दी है। पिछले काफी समय से ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। ‌ शनिवार शाम होते-होते केंद्र सरकार ने राहत की खबर सुना दी। ‌मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये की कटौती की जाएगी और डीजल पर 7 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया जाएगा। यानी अब पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो जाएगा। बता दें कि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा।

Related posts

पीएम मोदी ने आज देशवासियों से की अपील, हर घर के साथ सोशल मीडिया पर भी लगाएं “तिरंगा”

admin

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ये लोग सवार थे, बुरी तरह जले शव

admin

चक्रवाती तूफान  ‘बिपरजॉय’ तीव्र गति से बढ़ रहा, अगले कुछ दिन हो सकते हैं अत्यंत खतरनाक, गुजरात समेत कई राज्यों पर पड़ेगा असर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

admin

Leave a Comment