बड़ी खबर : भाजपा का दावा, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 38 विधायक संपर्क में, बंगाल से लेकर दिल्ली तक हलचल, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

बड़ी खबर : भाजपा का दावा, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 38 विधायक संपर्क में, बंगाल से लेकर दिल्ली तक हलचल, देखें वीडियो



(West Bengal political crisis) : बॉलीवुड के एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज बयान देकर बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है। “मिथुन चक्रवर्ती ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक उनके संपर्क में हैं”। बता दें कि पिछले 3 दिनों से ममता सरकार के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है। तभी से बंगाल की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। भाजपा हाईकमान भी बंगाल को लेकर सक्रिय हो गया है। अब मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakravarti) एक बार फिर राज्य की सियासत में सामने आए हैं। ‌ बुधवार को बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि क्या आप मुझसे ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं। इस समय टीएमसी के 38 विधायकों के साथ उनके बेहतर संबंध हैं, यही नहीं उनमें से 21 तो सीधे उनके संपर्क में हैं।

Mithun Chakravarti claim TMC 38 MLA contact

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान के बाद राजधानी कोलकाता से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। गौरतलब है कि पिछले महीने भाजपा ने महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब भाजपा की नजर बंगाल में है।

Related posts

BBC Documentary controversy दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में

admin

गृह मंत्री की जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा समीक्षा बैठक, आतंकरोधी अभियानों को mission mode में जारी रखने का निर्देश

admin

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) केंद्रीय सचिवालय और राजभवन के बदले गए नाम, अब इन्हें इस नामों से जाना जाएगा

admin

Leave a Comment