Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बड़ी खबर: भाजपा ने संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का किया एलान

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। राजधानी नई दिल्ली में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नाम का एलान किया है। इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे ।

Leave a Comment