रेलवे की बड़ी सौगात: टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं को मिला नया रेल कनेक्शन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

रेलवे की बड़ी सौगात: टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं को मिला नया रेल कनेक्शन

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र श्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद एवं  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने आज टनकपुर, नांदेड एवं पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जनभावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति दी गई और आज इन गाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया जा रहा है। भारतीय रेल में ट्रांसमिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रेलवे पर विशेष ध्यान दिया है तथा प्रत्येक राज्य को पहले से कई गुना बजट आवंटित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37,000 किमी नये ट्रेक बनाए गए तथा 99.6% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु है।

टनकपुर कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहीं से पूर्णागिरि मंदिर और आदि कैलाश के मार्ग जाते हैं। यहां की जनता की काफी दिनों से मांग थी कि मध्य एवं दक्षिण भारत के लिये ट्रेन चलाई जाए, जिससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हुये उत्तराखण्ड पहुंचा जा सके। इस ट्रेन के संचालन से महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को लक्ष्य कर उत्तराखण्ड में अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related posts

केदारनाथ में तीसरे दिन भी भारी बर्फबारी, 3–4 फीट बर्फ के बीच यात्रा तैयारियों पर बढ़ी चिंता

admin

Himachal Pradesh assembly election Congress Hamirpur condidate name announced : हिमाचल में कांग्रेस ने चंद घंटे पहले हमीरपुर से उतारा अपना उम्मीदवार

admin

Greater Noida Galaxy Apartment Fire : ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो 

admin

Leave a Comment