Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh disaster CM sukhu donate his all savings हिमाचल प्रदेश में बारिश और आपदा से प्रभावित लोगों के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला



इस बार बाढ़ और भूस्खलन से पूरे देश भर में सबसे ज्यादा तबाही और नुकसान हिमाचल प्रदेश को हुआ है। हिमाचल के कई शहरों को प्राकृतिक आपदा ने बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले कई दिनों से हिमाचल में हुए नुकसान की भरपाई करने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी जिंदगी भर की सेविंग्स 51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में दान कर दिया। सुक्खू ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब बारिश के चलते राज्य में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, भूस्खलन के चलते हजारों लोग बेघर हो गए। बारिश से प्रभावित लोगों के लिए यह फंड बनाया गया है।

Leave a Comment