August 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Rajasthan 7 IAS 30 IPS officer transfer बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में 7 आईएएस और 30 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार, 2 जून को प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है।शुक्रवार सुबह कार्मिक विभाग की ओर से आईएएस और आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। इनमें 30 आईपीएस और सात आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। दो आईएएस और तीन आईपीएस अफसरों को अपने मौजूदा पद के साथ अन्य विभागों का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है और आठ ज़िलों में एसपी बदल दिए गए हैं। कानाराम को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर का नया निदेशक बनाया गया है। जबकि एपीओ चल रहे गौरव अग्रवाल को कृषि और पंचायती राज विभाग राजस्थान जयपुर में आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दे दी गई है।

Leave a Comment