NIA Raid : टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन, 7 राज्यों में 70 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू, कई गैंगस्टर्स से पूछताछ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

NIA Raid : टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन, 7 राज्यों में 70 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू, कई गैंगस्टर्स से पूछताछ

एनआईए टेरर फंडिंग के मामले में बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है। एनआईए ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश समेत सात राज्यों में 70 से अधिक ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई टेरर फंडिंग में शामिल गैंगस्टर पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक एनआई की पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए थे। जांच में एनआईए को कुछ सबूत भी हाथ लगे थे। एनआईए ने जिन गैंगस्टर पर छापेमारी की है उनमें लॉरेंस बिश्नोई का साथी कुलविंदर और पीलीभीत में दिलभाग सिंह नाम के एक व्यक्ति के ठिकाने पर छापेमारी की गई है। एनआईए की छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एनआईए की यह चौथी छापेमारी है। एनआई की इस छापेमारी में पंजाब में कनाडा में बैठकर आतंक फैला रहे लखबीर लंडा के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। बता दें कि एनआई ने कुछ दिन पहले ही लखबीर लंडा को आतंकी घोषित किया है। इसके बाद से उसके करीबियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related posts

Big Train Accident देश में शोक : उड़ीसा में दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी की हुई भीषण टक्कर में अब तक 233 यात्रियों की मौत, 900 से अधिक घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, हादसे के बाद बोगियों में फंसे यात्री रात भर लगाते रहे गुहार , रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

admin

लद्दाख में आज गृहमंत्री अमित शाह  कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

admin

Uttarakhand भारी बारिश की वजह से 10 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

admin

Leave a Comment