भूपेन बोरा ने 32 साल बाद छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भूपेन बोरा ने 32 साल बाद छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा रविवार को गुवाहाटी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। इसके कुछ ही घंटों बाद, भाजपा ने बोरा को प्रदेश कार्यकारी समिति में शामिल किया। भाजपा की असम इकाई के मुख्यालय ‘वाजपेयी भवन’ में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा भाजपा के सदस्य बन गए। उनके साथ ही पूर्व कांग्रेस नेता संजू बोरा, राजेश कुमार जोशी, कंगन दास, गगन चंद्र बोरा और विपक्षी दल के कई अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए। बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया था और वरिष्ठ नेता उनके आवास पर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने भी उनसे बात की थी। बोरा ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था, लेकिन अगले दिन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके आवास पर गए और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Related posts

IND vs NZ Final : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया

admin

IMA passing out parade : जोश और जज्बा : इंडियन मिलिट्री अकादमी से देश को मिले 331 जांबाज युवा सैन्य अफसर, यूपी से सबसे ज्यादा पास आउट हुए ऑफिसर

admin

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीती ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज, फरहाना रहीं फर्स्ट-रनर अप

admin

Leave a Comment