9 दिन विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने यूपी में प्रवेश किया, दूसरे चरण में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से हुई शुरुआत, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

9 दिन विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने यूपी में प्रवेश किया, दूसरे चरण में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से हुई शुरुआत, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

राजधानी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन बाद मंगलवार 3 जनवरी को फिर से शुरू हुई। यह यात्रा दिल्ली से निकलकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई। लोनी बॉर्डर पर राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच से संबोधन किया और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।

लोनी बॉर्डर गाजियाबाद में फारूक अब्दुल्ला भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है। बता दें कि यूपी में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं। इस दौरान यूपी के तीन जिलों गाजियाबाद, बागपत और शामली से यात्रा गुजरेगी। यह 11 विधानसभाओं को कवर करेगी।गाजियाबाद से यह यात्रा बागपत की तरफ बढ़ रही है। शाम 5 से 6 बजे के बीच बागपत में एंट्री करके मवी कलां में नाइट स्टे करेगी।अगले दिन यानी 4 जनवरी की सुबह 6 बजे यात्रा फिर शुरू होगी। यह बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत होते हुए शाम 6 बजे शामली के कस्बा एलम में पहुंचकर नाइट स्टे करेगी। 5 जनवरी की सुबह यात्रा एलम से शुरू होगी और कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में एंट्री कर जाएगी। 5 जनवरी का नाइट स्टे हरियाणा में होगा।

Related posts

उत्तर भारत में जल्द ही शीतलहर और कोहरे से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने जताई संभावना

admin

Delhi MCD elections BJP first list release : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 232 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

admin

16 जनवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment