जीत से शुरुआत, जयपुर में टी-20 के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

जीत से शुरुआत, जयपुर में टी-20 के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

पिछले दिनों दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी भी टूट गई। अब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं ।‌‌ आज टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से अपना हिसाब बराबर कर लिया। जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने (70) और मार्क चैपमैन ने (63) रनों की पारी खेली। भारत के लिए आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। 165 रनों के टारगेट को रोहित एंड कंपनी ने 19.4 ओवर के खेल में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

Related posts

सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में यमुना को साल 2025 तक कर देंगे स्वच्छ, भाजपा ने कसा तंज

admin

Film pataan song besharam rang saffron dress objection : फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के गाने में भगवा पोशाक पहनने पर सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों का बढ़ा गुस्सा

admin

महाराष्ट्र में हजारों किसानों का जत्था विभिन्न मांगों को लेकर मुंबई की ओर बढ़ रहा, 5 साल पहले भी सड़कों का दिखाई दिया था ऐसा नजारा

admin

Leave a Comment