August 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ‌ इस बैठक में सदन का कामकाज सुचारु रूप से चलाने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों और इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। ससंद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजों के साथ संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन शुरू होगा और इसके अगले दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Leave a Comment