Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने बदला पाला, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश के हुए ‘राधा-कृष्ण’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का खेल तेजी के साथ शुरू हो गया है। सोमवार को यूपी के बदायूं के बिल्सी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प.आर के (राधा कृष्ण) शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि भाजपा विधायक शर्मा पिछले काफी दिनों से समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। वहीं भाजपा विधायक पिछले काफी समय से सक्रिय भी नजर नहीं आ रहे थे । तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही पाला बदल सकते हैं। अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद आज उन्होंने भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि जनपद बदायूं को सपा का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज से भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 

Leave a Comment