यूपी चुनाव से पहले अखिलेश आज भगवान परशुराम मंदिर का उद्घाटन कर ब्राह्मणों से लेंगे आशीर्वाद, सपा का बनवाया गया मंदिर यहां स्थित है - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश आज भगवान परशुराम मंदिर का उद्घाटन कर ब्राह्मणों से लेंगे आशीर्वाद, सपा का बनवाया गया मंदिर यहां स्थित है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए आज बड़ा सियासी दांव लगाने जा रही है। चुनाव को लेकर ताल ठोक रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में ब्राह्मणों को लुभाने के लिए भगवान परशुराम के मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके साथ अखिलेश यादव राजधानी से एक विजय रथ भी निकाल रहे हैं। भगवान परशुराम मंदिर के उद्घाटन करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि ये परशुराम मंदिर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनवाया गया है। समाजवादी पार्टी से लंभुआ के विधायक संतोष पांडेय ने महुराकलां में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना कराई है। यहां स्थापित फरसा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से दिखेगा। बता दें कि शनिवार को नए साल के पहले दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो लोगों को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी और सिंचाई बिल माफ किया जाएगा। 

Related posts

सीएम योगी ने इन विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की

admin

योगी सरकार ने प्रदेश के गांवों को ‌दी बड़ी सौगात, शासनादेश किया जारी

admin

टला बड़ा हादसा : यूपी में सड़क पर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Leave a Comment