यूपी में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए

उत्तर प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान अब नहीं होंगे। बता दें कि शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचन कर दिया है। ‌ जिसमें भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार निरोध निर्वाचित हुए। ‌राष्ट्रीय लोकदल (सपा समर्थित) से जयंत चौधरी, सपा के जावेद अली खान और कपिल सिब्बल (सपा समर्थित) के अलावा भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दर्शना सिंह, बाबू राम निषाद, मिथलेश कुमार, डॉक्टर के लक्ष्मण, सुरेंद्र सिंह नागर और संगीता यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की 31 मई को आखिरी तारीख थी। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई और तीन जून को नाम वापस लिए जाने की अंतिम तारीख तय थी‌ अगर शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन नहीं होता तो मतदान 10 जून को निर्धारित किया गया था।

Related posts

यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों के एलान पर लगाई रोक, कुछ दिन और करना होगा इंतजार

admin

यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री योगी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

admin

Actor Rajinikanth Lucknow Film Jailer CM Yogi : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे लखनऊ, कल सीएम योगी के साथ देखेंगे अपनी फिल्म जेलर

admin

Leave a Comment