चुनाव परिणाम आने से पहले अयोध्या में डीएम आवास का सरकारी बोर्ड दो दिनों में तीन रंगों में बदला गया लेकिन कारण नहीं बताया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

चुनाव परिणाम आने से पहले अयोध्या में डीएम आवास का सरकारी बोर्ड दो दिनों में तीन रंगों में बदला गया लेकिन कारण नहीं बताया

यूपी में राम नगरी अयोध्या में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। लेकिन अयोध्या दो दिनों से प्रदेश सियासत में एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह है अयोध्या में डीएम आवास के बाहर लगा सरकारी बोर्ड। इसी जिलाधिकारी बोर्ड ने 2 दिनों में 3 बार अपने रंग बदल लिए हैं। इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले यह बोर्ड भगवा रंग का लगा था, जिसे बुधवार को बदलकर हरा कर दिया गया। हरा रंग देखकर साधु संतों ने विरोध जताया। ‌मामला बढ़ने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाई। उसके बाद एक बार फिर गुरुवार दोपहर बाद अयोध्या डीएम आवास का बोर्ड लाल रंग का कर दिया गया। इसके बाद फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि सपा की टोपी का रंग भी उसी कलर का है। फिलहाल इस पूरे मामले में अयोध्या का प्रशासन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। हां इतना जरूर है डीएम आवास के बोर्ड के बदलते रंगों को लेकर आरोप पीडब्ल्यूडी पर लगा कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। ‌

Related posts

विधानसभा के बाद राज्यसभा चुनाव भी इसी महीने, इन राज्यों की 13 सीटों पर मुकाबला

admin

यूपी में योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारीयों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

admin

UP Advocate Production Act : यूपी में योगी सरकार ने एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट के लिए तीन सदस्यीय वाली उच्च स्तरीय कमेटी गठित की

admin

Leave a Comment