विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भावी मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान, जानिए कौन है यह नेता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 26, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भावी मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान, जानिए कौन है यह नेता




उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। लेकिन पंजाब में काफी समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पंजाब में भावी मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा है। बता दें कि पंजाब से भगवंत मान फिलहाल आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। इससे पहले केजरीवाल पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 112 पार्टी के उम्मीदवारों का नाम का एलान कर चुके हैं। ‌ वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आज गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी है।

Related posts

Himachal Landslide  : हिमाचल प्रदेश में आज फिर टला बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, घटना के बाद सड़क पर एनएचएआई ऑफिसर की खुलेआम दादागिरी देखें वीडियो

admin

एक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम

admin

Watch viral video : गुजरात में रैली करने पहुंचे केजरीवाल को सड़क पर काले झंडे दिखाए, बाद में दिल्ली के सीएम ने कहा- “इन सभी लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment