विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज एक और मुख्यमंत्री को अचानक पद से हटाया, माणिक साहा को सौंपी कमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज एक और मुख्यमंत्री को अचानक पद से हटाया, माणिक साहा को सौंपी कमान

भाजपा हाईकमान ने पिछले कुछ समय से चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने की जो परंपरा शुरू की है वह अभी भी कायम है। पिछले साल भाजपा हाईकमान ने विधानसभा चुनाव से करीब 1 साल पहले दो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को बदल दिया था। ‌ उसके बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था। ‌विजय रुपाणी को गुजरात में भी मुख्यमंत्री पद से हटाकर भूपेश पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। बता दें कि इस साल के आखिर में गुजरात में चुनाव होने हैं। अब एक बार फिर भाजपा केंद्रीय आलाकमान ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में भी वही फार्मूला लागू किया है। ‌ त्रिपुरा में भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हाईकमान ने आज अचानक मुख्यमंत्री बिप्लब देव को हटा दिया। बिप्लब देव ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। ‌ बता दें कि उन्होंने 1 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ‌अब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा होंगे। ऐसी चर्चा है कि बिप्लब देव को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ‌

CM Bipleb dev

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। बता दें कि बिप्लव देब 2018 में मुख्यमंत्री बने थे। अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए नए चेहरे को राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया है।

Related posts

भारत दोराहे पर, एक तरफ दोस्ती तो दूसरी तरफ रूस का यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला

admin

कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों के खिले चेहरे

admin

Delhi Full Dress Parade : राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड तैयारियों को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल की होगी शुरुआत

admin

Leave a Comment