Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड राष्ट्रीय

रोक हटी: बाबा केदारनाथ धाम के गर्भगृह में श्रद्धालु अब सकेंगे दर्शन


पिछले काफी दिनों से बाबा केदारनाथ धाम के गर्भ ग्रह में दर्शन न कर पाने को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त था।
केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को राहत मिली है। केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भ ग्रह में दर्शन करने की लगाई रोक को हटा दिया है। ‌अब उन्हें मंदिर समिति की ओर से गर्भगृह में जाने दिया जाएगा। इससे पहले केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्तों को सभा मंडप से ही भगवान केदारनाथ के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जा रहे थे। मगर जब तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर में समिति के खिलाफ बुधवार को अपना आक्रोश दिखाया तो मंदिर समिति ने अपना निर्णय वापस ले लिया। इसके बाद से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने दिया जा रहा है। गर्भगृह में जाने की अनुमति मिलने के बाद श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते तीन सप्ताह पहले जब बारिश कम होने पर केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बीकेटीसी ने गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी। इस मामले में एक ओर जहां मंदिर समिति का कहना था कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण गर्भगृह के दर्शन बंद किये गये हैं।

यह भी पढ़ें–

अब बजट में होगा सफर : देश में आज सबसे “सस्ती इलेक्ट्रिक कार” हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक भरेगी फर्राटा

Leave a Comment