दून के वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के लिए लगी रोक हटी, 13 दिसंबर से फिर खुलेगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दून के वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के लिए लगी रोक हटी, 13 दिसंबर से फिर खुलेगा

राजधानी देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले महीने 11 अफसरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब यह एक बार फिर एफआरआई सोमवार, 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा। रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केवल 200 लोगों को परिसर में आने की अनुमति होगी। ऑनलाइन पंजीकरण वाले पर्यटकों को एफआरआई परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।‌‌ संस्थान में सुबह और शाम की वॉक के लिए एफआरआई परिसर पहले की तरह ही खुला रहेगा। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने आए गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों और मॉर्निंग वॉक समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

Related posts

सीएम धामी ने कहा, जोशीमठ में हालात बहुत हद तक सामान्य है, व्यर्थ में फैलाई जा रही अफवाह

admin

Haldwani Amazon Store Fire हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

admin

Monsoon Session उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित, 14 विधेयक किए गए पारित

admin

Leave a Comment