पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और पीएनजी के साथ सिलेंडरों के दामों में भी बढ़ोतरी जारी है। आज सुबह एक बार फिर से घरेलू सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है। इसके बाद महिलाओं का बजट और बिगड़ गया है। लोगों को उम्मीद थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम कम किए जाएंगे लेकिन और बढ़ा दिए हैं। इससे आम जनता को फिर से महंगाई का झटका लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये होगी। इससे पहले मार्च 2022 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। जब इसकी खबर महिलाओं ने सुनी उनका गुस्सा रसोई में ही फूट पड़ा। बता दें कि इसी महीने 1 मई को एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।
previous post


Crow Attack VIDEO : आम आदमी पार्टी के सांसद के सिर पर कौआ “चोंच” मार गया, एक्टिव कैमरामैन ने पलक झपकते ही यह तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली, भाजपा ने कहा- “झूठ बोले कौआ काटे”, अभी तक सिर्फ सुना था आज देख भी लिया, वीडियो