Vande Bharat Express sleeper class
July 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Attension Please यात्रियों के लिए खुशखबरी : रेल मंत्रालय का वंदे भारत को लेकर बड़ा एलान

देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेल मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। अगले साल रेल मंत्रालय वंदे भारत का विस्तार करने जा रहा है। इसके बाद इस ट्रेन में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Sleeper Vande Bharat Express) में यात्रा करने का मौका मिलेगा । देश में अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन चल रही है जिन्हें शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। रेलवे की योजना अब राजधानी के रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। इसके लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तैयार की जा रही है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के जनरल मैनेजर बी जी माल्या का कहना है कि ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जाएगी।

माल्या ने कहा कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च, 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो को भी बनाया जा रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर चलाया जाएगा। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी, 2024 में आने की उम्मीद है लेकिन यह इसी कैलेंडर ईयर में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नॉन-एयर कंडीशंड पैसेंजरों के लिए यह ट्रेन इसी साल 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च हो जाएगी। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन है जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव होगा।

Vande bharat express Sleeper Version

स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनें की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और बीएचईएल का कंसोर्टियम सप्लाई करेगा। आरवीएनएल के जीएम (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।

Related posts

बड़ा हादसा : Uttarakhand Avalanche भारी बारिश और बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने की वजह से 57 लोग बर्फ में दबे, सेना का रेस्क्यू जारी, वीडियो

admin

इंडोनेशिया के बाली शहर में 14 से 16 नवंबर तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी होंगे शामिल

admin

सिक्किम सरकार ने घर में रहने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई योजना की शुरुआत की, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना सिक्किम

admin

Leave a Comment