Asia Cup 2023 India Squad Team Announcement : एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, 30 अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत - Daily Lok Manch India’s squad for Asia Cup 2023 announced
February 25, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

Asia Cup 2023 India Squad Team Announcement : एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, 30 अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

Asia Cup 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान

Asia Cup 2023 India Squad- जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा टीम में शामिल

अजीत अगरकर के साथ रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी मीटिंग में शामिल

युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Asia Cup 2023 Team India Squad Announced , BCCI, Ajit Agarkar Rohit Sharma Jasprit Bumrah : 30 अगस्त से होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज दोपहर टीम इंडिया की टीम घोषित कर दी है। स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष सीनियर चयन समिति ने सोमवार को दिल्ली में एशिया कप 2023 के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद मीडिया को संबोधित किया और टीम संयोजन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर विभिन्न सवालों के जवाब दिए। अगरकर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है। हालांकि केएल राहुल को अभी भी कुछ दिक्कत है, कुछ दिनों में उन्हें फिट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन इसका उनकी पिछली चोट से कोई लेना-देना नहीं है।

चहल समेत इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता

युजवेंद्र चहल के साथ-साथ भारतीय सेलेक्टर्स ने शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स पर भी भरोसा नहीं दिखाया है। गौतम गंभीर का कहना है कि एशिया कप 2023 की टीम में युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को मौका दिया जाना चाहिए था।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैक अप)।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

1. युजवेंद्र चहल को नहीं मिली टीम में जगह

2. प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में मिला मौका

3. तिलक वर्मा की हुई सरप्राइजिंग एंट्री

4. संजू सैमसन को बैकअप के तौर पर किया शामिल

5. केएल राहुल शुरुआती मैच करेंगे मिस

बीसीसीआई के नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान केएल राहुल को बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि केएल राहुल भारतीय टीम के साथ एशिया कप के लिए श्रीलंका का दौरा अभी नहीं करेंगे, क्योंकि उनके शरीर में अभी दर्द है। ऐसे में वह शुरुआती 1-2 मैच मिस कर सकते हैं। वहीं, श्रेएस अय्यर पूरी तरह फिट है और वह टीम के साथ दौरा करेंगे।

विश्व कप 2023 में दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसा माना जाता है कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले 50 ओवर के महाकुंभ का खाका होगी। 

#TeamIndia

BCCI

Rohit Sharma (Captain), Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, KL Rahul, Ishan Kishan, Hardik Pandya (VC), Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Mohd. Shami, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna

Related posts

INDIA Victory पाकिस्तान की करारी हार : विश्व कप क्रिकेट महामुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को चटाई धूल, कप्तान रोहित शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

admin

आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने लिया अचानक बड़ा फैसला

admin

IND vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को बनाया कैप्टन

admin

Leave a Comment