New 13 governor appointment : महाराष्ट्र-हिमाचल, बिहार-झारखंड समेत 13 नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति, भगत सिंह ने दिया इस्तीफा, लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम नहीं, इन्हें मिली जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड राष्ट्रीय

New 13 governor appointment : महाराष्ट्र-हिमाचल, बिहार-झारखंड समेत 13 नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति, भगत सिंह ने दिया इस्तीफा, लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम नहीं, इन्हें मिली जिम्मेदारी


रविवार को अचानक केंद्र सरकार ने कई राज्यों के गवर्नर नियुक्त कर दिए। 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। पिछले दिनों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र में राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन आज जारी की गई लिस्ट में उनका नाम नहीं है। महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।




Related posts

Again COVID -19 : 5 देशों में कोरोना वायरस ने फिर मचाया हाहाकार, केंद्र ने सभी राज्यों को जारी की “एडवाइजरी”, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे हाई लेवल की मीटिंग

admin

9 दिसंबर , शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

उत्तराखंड में खत्म होगा मदरसा बोर्ड, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

admin

Leave a Comment