Weather update: दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में कोहरे ने दी दस्तक, सड़कों पर संभलकर करें यात्रा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम राष्ट्रीय

Weather update: दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में कोहरे ने दी दस्तक, सड़कों पर संभलकर करें यात्रा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी



इस साल थोड़ा देर से सही लेकिन कोहरे ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। 2 दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में कोहरे की वजह से सड़कों पर कई हादसे हुए हैं। इसके साथ ठंड भी बढ़ गई है। सड़कों पर वाहन सवार संभलकर यात्रा करें। आमतौर पर कोहरा इस बार करीब 15 दिन बाद नजर आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा। ‌मंगलवार सुबह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है और स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बहुत घना कोहरा छाया रहा और आने वाले दिनों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। जबकि अगले 2 दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश में कोहरे की वजह से कई सड़क हादसे हुए।

Related posts

Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia tested positive coronavirus : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर अचानक निकले

admin

Train Accident टला बड़ा हादसा : रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन दो भागों में बंटी, 8 डिब्बे पटरी से अलग हुए

admin

6 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment