Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

एक और दुखद हादसा : आज सुबह गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत पांच यात्रियों की मौत, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रवाना, राहत बचाव कार्य जारी




12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की रात अभी ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि उत्तराखंड में आज सुबह एक और बड़ा हादसा हो गया । केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों गिरा है। घटना की सूचना घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देखने के बाद दी। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। अभी तक हेलिकॉप्टर कंपनी की जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर के मलबे के अवशेष बिखरे हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया है। हेलिकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर क्रैश पर गहरा शोक जताया है।

Leave a Comment