September 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच एक और चुनाव का हुआ एलान, 3 मार्च से शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। राज्य में 7 चरण में हो रहे चुनावों का जोश 10 मार्च यानी परिणाम आने तक जारी रहेगा। इन चुनाव के बीच ही एक और चुनाव की डुगडुगी बज गई है। उत्तर प्रदेश में खाली पड़ी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की सीटों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि यूपी में 36 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए 3 और 7 मार्च को वोटिंग की प्रक्रिया की जाएगी। एमएलसी के परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि यूपी में 36 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल इस साल 7 मार्च को खत्म हो रहा है। यूपी के इन जिलों में एमएलसी के लिए होगा चुनाव। लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मथुरा-एटा-मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर है। 

Leave a Comment