Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा : बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत, दो घायल


पिछले दिनों यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार सात लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। वो हादसा मथुरा के पास नौहझील के पास हुआ था। इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए थे। आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह बड़ा हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास डंपर से बोलेरो टकरा गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ‌‌ मरने वालों में चंद्रकांत नारायण बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, मालन विश्वनाथ कुंभार निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, रंजना भरत पवार निवासी नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे, नुवंजन मुजावर निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी शामिल हैं।

Leave a Comment