प्रथम पूजा के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी की हुई शुरुआत, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

प्रथम पूजा के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी की हुई शुरुआत, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra

अगले महीने की 1 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ गुफा में शनिवार को प्रथम पूजा के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रथम पूजा’ (पहली पूजा) में शामिल हुए। इस साल तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल यात्रा में करीब 3 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे।अधिकारियों के मुताबिक, अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक की 316, SBI बैंक की 99, जम्मू-कश्मीर की 90 और यस बैंक की 37 ब्रांच में किया जा सकता है। श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक, 13 से 70 साल की उम्र के लोग अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी तीर्थ स्थलों के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य है। वहीं 6 हफ्ते या उससे ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं है। उधर, दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में शनिवार को ‘प्रथम पूजा’ के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी शुरुआत हो गई।

Related posts

27 अप्रैल, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

18 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Ankita Bhandari Justice कोटद्वार की कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुनाया फैसला, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, फैसला सुनने के लिए अदालत के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही

admin

Leave a Comment