Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Ankita Bhandari Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एसआईटी के सामने पेश होंगी उर्मिला सनावर

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सबूत होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर आज एसआईटी के सवालों का जवाब देंगी। उर्मिला सनावर को 9 दिनों से उत्तराखंड पुलिस ढूंढ रही थी, लेकिन मंगलवार रात करीब 10 बजे उर्मिला दिल्ली से देहरादून पहुंचीं। उनको उत्तराखंड के हिंदू नेता स्वामी दर्शन भारती खुद साथ लेकर आए। उर्मिला सनावर ने माना है कि स्वामी दर्शन भारती के अलावा उत्तराखंड पुलिस की ओर से भी उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने देहरादून आने का फैसला लिया।

ऐसे में माना जा रहा है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के जुड़े सबूत सौंपेंगी। देर शाम उर्मिला सनावर को देहरादून में गांधी पार्क के पास देखा गया। उर्मिला सनावर अभी देहरादून के निजी होटल में है। यहां से वे 10 बजे के बाद हरिद्वार की SIT को सबूत सौंप सकती है और आज दोपहर बाद उर्मिला प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। साथी ही देहरादून पुलिस उनको सुरक्षा दे सकती है।

Leave a Comment