बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ गुस्साए लोगों ने किया पथराव, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ गुस्साए लोगों ने किया पथराव, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर एक्शन नीतीश सरकार को आज भारी पड़ गया। रविवार को बिहार की राजधानी पटना के नेपाली नगर में अवैध मकानों को गिराने के लिए पुलिस प्रशासन सैकड़ों बुलडोजर को लेकर पहुंचे थे। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया।  पटना के नेपाली नगर में 70 अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने उन सभी पर बुलडोजर चलाया है। बुलडोजर अभियान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों पर लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। सुबह से ही इस अभियान की शुरुआत हुई। करीब 20 एकड़ की जमीन पर 70 अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हुआ। 2000 जवानों को तैनात किया गया ताकि किसी भी विरोध को रोका जा सके। लेकिन नाराज लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसवाले जख्मी हो गए। एसपी सिटी अमरीश अरुण भी घायल हो गए हैं। मौके पर भारी तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

Related posts

Himachal Pradesh assembly election AAP : हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 10 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

सोशल साइट टि्वटर का एक बार फिर वेब वर्जन डाउन होने से यूजर्स रहे परेशान

admin

(Himachal Pradesh BJP 4 former MLA 6 years suspend) कड़ा एक्शन : हिमाचल प्रदेश में टिकट न मिलने पर बागी हुए भाजपा के 4 पूर्व विधायकों को हाईकमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए सस्पेंड

admin

Leave a Comment