टिकट न मिलने से गुस्साए विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा, चुनाव लड़ने का किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

टिकट न मिलने से गुस्साए विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा, चुनाव लड़ने का किया एलान

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहे बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का इस बार हाईकमान ने टिकट काट दिया । सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि अभी वे किस पार्टी से लड़ेंगे स्पष्ट नहीं है। ‌इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में मेरी सेवा को नजरअंदाज कर दिया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह 11 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यही नहीं उन्होंने आज अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया । बता दें कि साल 2017 के चुनाव में सुरेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर बलिया के बैरिया विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर आनन्द स्वरूप शुक्ल को उम्मीदवार बनाया है ।

Related posts

एक्शन : शरद पवार ने बगावत करने वाले अजीत पवार समेत नौ विधायकों को किया बर्खास्त

admin

BJP Candidate List भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

admin

सीएम योगी सख्त, यूपीटीईटी परीक्षा लीक करने के दोषियों पर कार्रवाई के साथ संपत्ति भी होगी जब्त

admin

Leave a Comment