September 7, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू का करेंगे समर्थन

बता दें कि 24 जून शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी । राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा गठबंधन दलों की संयुक्त प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने के लिए विपक्षी दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए पहले ही एलान कर दिया है। ‌बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। ऐसे ही अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने भी एलान किया है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

Leave a Comment