Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Amul milk New Rate अमूल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, कंपनी ने अपने दूध के दाम बढ़ाए, नई कीमतें आज सुबह से गई लागू

लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले देश की सबसे बड़ी दूध कंपनी अमूल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहले बढ़ोतरी है जिसमें लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

अमूल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दूध की नई कीमतें आज सोमवार सुबह से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक जीसीएमएमएफ ने रविवार को आधिकारिक तौर पर नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से लोगों की जेब का बोझ बढ़ सकता है। अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी तीन जून से प्रभावी होंगी। 3 जून को दूध खरीदने जाने वालों को 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा चुकाने होंगे। अमूल गोल्ड में आपको 66 की जगह 68 रुपये चुकाने होंगे। अमूल ताजा का दाम 54 रुपये प्रति लीटर और शक्ति का दाम 60 रुपये प्रति लीटर है।

अमूल भारत में एक घरेलू नाम है। यह भारत के सुपर ब्रांड्स में से एक है। इतना ही नहीं, अमूल ने भारत में ‘श्वेत क्रांति’ लाने में भी बहुत बड़ी भागीदारी निभाई है। इसकी कामयाबी से भारत में बड़े पैमाने पर डेयरी सहकारी समितियों का प्रसार हुआ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना हुई

Leave a Comment