Home minister Amit Shah Bihar Visit
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Home minister Amit Shah Bihar Visit : अमित शाह का आज बिहार दौरा, मधुबनी में जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज (16 सितंबर) बिहार के मधुबनी और अररिया जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। इस एक दिवसीय बिहार दौरे में अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे अररिया में LPAI के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन एवं एसएसबी के बथनाहा में नवनिर्मित आवासीय भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विशाल रैली से पहले ही अमित शाह ने संकेत दे दिया है कि बिहार की महागठबंधन सरकार पर वे गरजने वाले हैं। लालू-नीतीश पर जमकर हमला करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कार्यक्रम से पहले लिखा- “ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है। प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है। बिहार के प्रवास पर मिथिलांचल के झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करूंगा। देश की सीमाओं को दिन-रात सुरक्षित कर रहे जवानों की सुविधा के लिए मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है। कल अररिया (बिहार) में एलपीएआई के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर और बथनाहा में एसएसबी के नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन करूंगा।

Home page

एक साल में अमित शाह का ये छठा बिहार दौरा है। इससे पहले अमित शाह पटना, नवादा, लखीसराय, वाल्मिकी नगर और पूर्णिया का दौरा कर चुके हैं। उनके दौरे को 2024 के आगामी लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Related posts

Lokshabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

admin

ओमिक्रॉन की दहशत, कर्नाटक में नए साल के जश्न पर रोक, केंद्र ने राज्य सरकारों को जारी की चेतावनी

admin

Pahalgam attack असदुद्दीन ओवैसी के अच्छे बोल, भाजपा सरकार का किया पूरा समर्थन, “पाकिस्तान को घर में घुस के मारो, पीओके में कब्जा करो और वहीं बैठ जाओ,” देखिए वीडियो, गृहमंत्री अमित शाह ने फिर ललकारा

admin

Leave a Comment