Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विरोध-प्रदर्शन के बीच अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में सेना ने किया बड़ा एलान

अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार से शुरू होकर प्रदर्शन की चिंगारी कई राज्यों में फैल गई है। ‌ लगातार तीन दिनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में युवा अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को या युवा नहीं समझ पा रहे हैं या केंद्र उन्हें अच्छी तरह से नहीं समझा पा रही है। बहरहालअग्निपथ योजना पर बवाल के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में अग्निपथ योजना के तहत आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं कर सके। वहीं, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार यानी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जनरल पांडे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अगले 2 दिनों के भीतर http://joinindianarmy.nic.in पर अधिसूचना जारी की जाएगी‌। उसके बाद सेना भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। सबसे बड़ा प्रदर्शन तेलंगाना में हुआ है। अग्निपथ स्कीम को लेकर भाजपा के तमाम नेता और मुख्यमंत्री युवाओं से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लगातार आश्वासन दे रहे हैं कि 4 साल बाद वह युवाओं को बेरोजगार नहीं होने देंगे । 

Leave a Comment