रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत तमाम नेता मुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई देने सैफई पहुंचेंगे, अंतिम संस्कार 3 बजे होगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत तमाम नेता मुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई देने सैफई पहुंचेंगे, अंतिम संस्कार 3 बजे होगा

(Mulayam Singh Yadav dies) : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। नेताजी के पैतृक गांव इटावा के सैफई में सोमवार शाम से ही श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की कतारें लगी हुई हैं। सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं पूर्व सीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके अंतिम संस्कार को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, ‘आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा’। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को सैफई स्थित उनके आवास लाया गया। इस दौरान घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। बताया जा रहा है कि सैफई में उनके आवास से दो किलोमीटर की दूरी तक जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हर कोई अपने ‘नेताजी’ की एक झलक पा लेना चाहता है। समर्थक शोक में डूबे हुए हैं और उनके दर्शन के लिए इटावा और मैनपुरी से भी आ रहे हैं। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैफई जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की।
सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर सीएम योगी, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद चीफ लालू प्रसाद यादव सहित अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ट्विटर पर साझा किया। मुलायम सिंह कई तरह की बीमारी से ग्रस्त थे। 2 अक्टूबर को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है। उन्होंने सुबह 8.16 मीनट पर अंतिम सांस ली। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया है।भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, भूपेश बघेल, आजम खान, अब्दुल्ला आजम, नकुल दुबे, भूपेंद्र चौधरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, एसपी सिंह बघेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू नेता केसी त्यागी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मुलायम के निधन पर योगी सरकार ने यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इटावा के पड़ोसी जिले मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, औरैया समेत तमाम क्षेत्रों के हजारों लोग नेताजी को आखिरी विदाई देने के लिए सफाई पहुंचे हुए हैं।

Related posts

Sulabh international Founder Bindeshwar Pathak died शोक समाचार : सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने दुनिया को कहा अलविदा, स्वतंत्रता दिवस पर आज तिरंगा फहराने के बाद ली अंतिम सांस, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

admin

सियासी दांव : यूपी में भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए सपा विधायक के बेटे को दिया टिकट

admin

VIDEO Mayawati Birthday Cake केक देख खोया आपा : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस मनाने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता केक पर झपटे, खूब मची लूट और मारपीट, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment