August 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम

Assembly Election Results Super Sunday चार राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों का सभी दलों को बेसब्री से इंतजार,  कल सत्ता और सियासत का होगा “सुपर संडे”

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुके हैं। अब सभी लोग 3 दिसंबर को होने वाले वोटों की गिनती का इंतजार कर रहे हैं। ताकि नतीजे पता चल सकें। कल रविवार को पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे वहीं मिजोरम में मतगणना एक दिन बाद 4 दिसंबर को होगी।  इस बीच एग्जिट पोल के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया गया है। जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। 

विधानसभा चुनाव नतीजों पर अब सबकी नजर होगी। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पहले से एक टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल में गुरुवार को मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में कांटे की टक्कर के साथ भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं तीन एग्जिट पोल ने अपनी अपर लिमिट में इस रेगिस्तानी राज्य में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल से यह भी संकेत मिल रहा है कि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो क्योंकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर हुई है।

Leave a Comment