Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

चाचा शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अखिलेश के बेबाक बोल

 ‌प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रदेश में कई दिनों से अटकलों का दौर चल रहा है। लेकिन अभी तक भाजपा और शिवपाल यादव की ओर से कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां पर संवाददाता सम्मेलन में शिवपाल यादव के भाजपा में जाने को लेकर ‘अखिलेश यादव से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी हमारे चाचा को लेना चाहती है तो अच्छी बात है ले ले जल्दी, देर क्यों कर रहे हैं? मुझे चाचा से कोई नाराजगी नहीं है, ये बीजेपी बता सकती है वो क्यों खुश हैं’। वहीं अखिलेश यादव ने नाराज चल रहे आजम खान को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उन्हीं के साथ रहेगी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि बीएसपी ने वोट दे दिया बीजेपी को, अब इंतजार इस बात का है कि भाजपा क्या मायावती को राष्ट्रपति बनाएगी या नहीं।

Leave a Comment