Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, आज करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को मतदान होना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से स्वामी प्रसाद मौर्य विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है । सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य आज नामांकन भरेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा करहल विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सोबरन सिंह भी विधान परिषद जाएंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य और सोबरन सिंह आज 12 बजे के करीब नामांकन करेंगे।इसके अलावा सुशील आनंद को समाजवादी पार्टी से एमएलसी बनाया जा सकता है। सुशील आनंद को पहले अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा चुनाव से प्रत्याशी बनाया था लेकिन ऐन मौके पर अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतार दिया। विधान परिषद की 13 में से भारतीय जनता पार्टी 9 पर और समाजवादी पार्टी का 4 सीटों पर जीतना तय है। समाजवादी पार्टी विधान परिषद के चौथे प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने फजिलगंज सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब समाजवादी पार्टी उन्हें विधान परिषद भेज रही है।‌‌ बता दें कि 20 जून को होने वाले यूपी एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 9 जून हैं।

Leave a Comment