अखिलेश का एलान, सरकार बनने पर साइकिल हादसों में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को देंगे मुआवजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अखिलेश का एलान, सरकार बनने पर साइकिल हादसों में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को देंगे मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के कानपुर में मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री जब कानपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर से कुछ ही किलोमीटर दूर उन्नाव जनपद में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि साल 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने पर साइकिल हादसों में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को पार्टी 5 लाख रुपए नगद मुआवजे के तौर पर देगी। इसके अलावा सांड़ के हमले में किसी की मौत होती है तो समाजवादी पार्टी उनके परिजनों को भी 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्नाव के जीआईसी मैदान में सभा अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो चलेगी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी साइकिल है।

Related posts

“अंकिता की हत्या पर देवभूमि में गुस्सा”, सीएम धामी का सख्त एक्शन- भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री के बेटे के रिजॉर्ट में आधी रात चलाया “बुलडोजर”, यह है पूरा घटनाक्रम

वैष्णो देवी की तर्ज पर अब चार धाम में भी श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा

admin

Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, यमुनोत्री धाम में गिरे ओले

admin

Leave a Comment