Air india plane crash Ahmedabad : अहमदाबाद विमान क्रैश: पीएम मोदी ने की अमित शाह से बात, गृह मंत्री ने दिया सीएम पटेल को हर संभव मदद का भरोसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Air india plane crash Ahmedabad : अहमदाबाद विमान क्रैश: पीएम मोदी ने की अमित शाह से बात, गृह मंत्री ने दिया सीएम पटेल को हर संभव मदद का भरोसा

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।



अमित शाह ने की सीएम से बात


इससे पहले गुजरात के एयर इंडिया क्रैश मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। शाह ने केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

वहीं, एयर इंडिया ने भी इस पर बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा, अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना का शिकार हो गई। अभी हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।

Related posts

Mumbai Thane Bridge Collapsed VIDEO समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : पुल निर्माण के दौरान 100 फीट ऊपर से लॉन्चर मशीन ढहने से 17 लोगों की मौत, कई दबे, राहत बचाव कार्य जारी

admin

PM Modi UK-Maldives Visit : पीएम मोदी का चार दिवसीय विदेश दौरा आज से, ब्रिटेन और मालदीव जाएंगे

admin

VIDEO पीएम मोदी की नीली जॉकेट और मल्लिकार्जुन खरगे का खास मफलर बन गया चर्चा में, कांग्रेस अध्यक्ष की बात पर प्रधानमंत्री भी नहीं रोक पाए हंसी, पूरा सदन ठहाकों से गूंजा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment