अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे : हिमाचल की सरकार में यह कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और पार्टी हाईकमान की पहली पसंद, जल्द होगा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे : हिमाचल की सरकार में यह कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और पार्टी हाईकमान की पहली पसंद, जल्द होगा एलान

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा सभी की निगाहें लगी हुई है। अध्यक्ष पद को लेकर पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान राज पार्टी के नेताओं से रायशुमारी भी कर चुका है। अब आज या कल में संभावना है कि पार्टी हाईकमान हिमाचल प्रदेश में नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर देगी। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की पद की दौड़ में दो नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेताओं को सौंप दी है। राहुल गांधी से चर्चा के बाद ही राज्य अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा।
हिमाचल के सियासी गलियारों में शिक्षा मंत्री एवं जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं है। दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मीटिंग के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुई है। इससे पहले तक उनका नाम चर्चा में नहीं था।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को अध्यक्ष बनाने की पैरवी कई मंत्रियों ने की है। मुख्यमंत्री ने कुछ अन्य नाम भी हाईकमान को सुझाए हैं। पूर्व में वह सीपीएस रह चुके हैं। शिमला जिला के बड़े नेता हैं और प्रदेश के सभी जिलों में उनका प्रभाव है। लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय सीट के प्रभारी थे और चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक भी रह चुके हैं।

बीते रोज दिल्ली में आयोजित बैठकों के बाद सभी मंत्री हिमाचल लौट आए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रजनी पाटिल से मंगलवार को भी मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए थे, जबकि प्रतिभा सिंह पहले से दिल्ली में ही मौजूद थीं। नई टीम में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण का पूरा संतुलन बनाया जाएगा।

रोहित ठाकुर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में नया नाम पालमपुर से 2 बार के विधायक आशीष बुटेल का जुड़ा हैं। बुटेल को लेकर दिल्ली में भी चर्चा हो चुकी हैं। बुटेल कांगड़ा की राजनीति में अच्छा रसूख रखते हैं, क्योंकि उनके पिता बीबीएल बुटेल भी 5 बार के विधायक रह चुके हैं।

रोहित और बुटेल से पहले कुलदीप राठौर, अनिरुद्ध सिंह, संजय अवस्थी, विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और सुरेश कुमार के नाम चर्चा में रहे हैं। SC कोटे से अध्यक्ष बनाया गया तो विनय कुमार हाईकमान की पहली पसंद हो सकती है। वह प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
रोहित के मंत्री बनने से सुक्खू कैबिनेट में मंत्रियों के 2 पद खाली हो जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू इससे कैबिनेट में संतुलन बैठा सकेंगे। वहीं हिमाचल में कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। अब तक रोहित को होली लॉज का विरोधी और मुख्यमंत्री सुक्खू का समर्थक माना जाता रहा है।

Related posts

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने शुरू की बूस्टर डोज के ट्रायल की तैयारी

admin

Himachal Pradesh Panchayat and Municipal Election Postpone हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव टाले गए, सुखविंदर सिंह सरकार ने कहा- प्रदेश में अभी हालात नहीं, मुख्य सचिव ने लिखा पत्र

admin

Delhi Budget दिल्ली की भाजपा सरकार ने अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया, सीएम ने राजधानी वासियों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

admin

Leave a Comment