Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आनंद शर्मा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने हिमाचल में चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी गठित की, इनको मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी होने में करीब 4 महीने का समय बचा है लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेता राज्य में एक्टिव मोड में आ चुके हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पिछले दिनों दो कांग्रेस विधायकों को भाजपा में शामिल कराने के बाद उत्साहित हैं। उसके बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की ओर से गठित हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया ।‌‌ अब कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल और गुजरात चुनाव के लिए यह स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार देर शाम इसके अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी को बनाया गया है। उमंग सिंघर और धीरज गुर्जर को इस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment