September 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

लोकसभा से महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन

संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं हो पाया। संसद के बाहर भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लहराए। वहीं राहुल ने बिर पर चर्चा के दौरान दादी, बगीचे और जादूगर के किस्से सुनाए। लोकसभा से बिल गिरने के बाद NDA की महिला सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बैनर-तख्तियां लेकर ‘महिला विरोधी हाय-हाय’ और ‘इंडी अलायंस हाय-हाय’ के नारे लगाए। पोस्टर में लिखा था- नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

Leave a Comment