जान से मारने की मिली धमकी के बाद भाजपा  सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फायर ब्रांड जैसा दिया जवाब, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जान से मारने की मिली धमकी के बाद भाजपा  सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फायर ब्रांड जैसा दिया जवाब, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड

भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों तक अंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद नूपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नूपुर शर्मा का खुलकर समर्थन करने पर चर्चा में रहीं थीं। आज एक बार फिर से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी के बाद उसी के स्टाइल में जवाब दिया है। बता दें कि पिछले दिनों सांसद साध्वी व्हाट्सएप कॉल के जरिए यह धमकी दी गई।

कॉल पर शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए साध्वी प्रज्ञा को कहा, जल्द ही तुम्हारी हत्या होगी, हमें इसकी सूचना देनी थी तो दे दी। आज भाजपा सांसद साध्वी ने धमकी देने वाले को उसी के स्टाइल में जवाब दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बार फिर धमकी देने वाले का नंबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। प्रज्ञा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी, अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय, 18 को धमकी और 20को हत्या!’ उन्होंने धमकी का जवाब देते हुए आगे लिखा कि मुझे ठोकना भी आता है।

Related posts

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच आज से देश में किशोरों को भी सुरक्षा का टीका, ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

admin

यूपी चुनाव में इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से बचाया

admin

VIDEO : खराब मौसम बना काल,  दर्दनाक हादसा : तेज आंधी में बिल्डिंग ढहने से चार लोगों की मौत, कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, पांच की गई जान


admin

Leave a Comment