September 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू के बाद अब इस नेता को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की सौंपी कमान

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। तभी से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ था। शनिवार रात कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अमरिंदर सिंह बराड़ उर्फ राजा वाडिंग पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अमरिंदर सिंह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी हाईकमान ने राजा बराड़ के आलावा प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में नेता विपक्ष बनाया है। इसके अलावा भारत भूषण आशु को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Comment