Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव पहली बार मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेने पहुंचीं

बुधवार को दिल्ली में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गुरुवार देर शाम लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ में अर्पणा ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचकर आशीर्वाद लिया। ‌अपने ससुर मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेते हुए फोटो अपर्णा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट भी किया कि  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। बता दें कि इस दौरान अपर्णा के आशीर्वाद लेते समय मुलायम सिंह यादव के चेहरे के हाव भाव जरूर असहज लग रहे थे। यहां हम साल 2017 में अपर्णा के लखनऊ कैंट विधानसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ने के दौरान मुलायम सिंह यादव ने अपना आशीर्वाद दिया था।

Leave a Comment